जीनत अमान के लिव-इन रिलेशनशिप कमेंट पर भड़क उठे मुकेश खन्ना, कह डाली ये बड़ी बात
जीनत अमान के लिव-इन रिलेशनशिप कमेंट पर भड़क उठे मुकेश खन्ना, कह डाली ये बड़ी बात
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के आज भी हजारों प्रशंसक हैं। जीनत ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वह हर ओर छा गई थीं। आज भी दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान किसी न किसी कारण के चलते ख़बरों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों जीनत अमान ने यंग जनरेशन को लिव-इन में रहने की सलाह दी थी। उनका ये बयान जैसे ही सामने आया था तो इस पर बहुत हंगामा मचा। कई लोगों ने इसका विरोध किया। दिग्गज अभिनेत्री मुमताज को बिना शादी के साथ रहने की, जीनत की ये सलाह बिल्कुल भी रास नहीं आई। अब इस मामले में अभिनेता मुकेश खन्ना का नाम भी सम्मिलित हो गया है।

मुकेश खन्ना अपने बेबाक जवाबों के लिए जाने जाते हैं। जब मुकेश खन्ना को जीनत अमान के इस बयान की खबर लगी तो उन्होंने उनकी लाइफस्टाइल को लेकर कमेंट कर दिया। हाल ही अपने एक इंटरव्यू के चलते मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की। अभिनेत्री की लाइफस्टाइल पर कमेंट करते मुकेश खन्ना ने कहा कि जीनत शुरुआत से ही वेस्टर्न कल्चर के हिसाब से अपनी जिंदगी को जीती आई हैं। मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि ”हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव-इन रिलेशनशिप को मान्यता नहीं दी गई है। यह वेस्टर्न सिविलाइजेशन से आया है। जीनत अमान की जो भी बात हो रही है, उन्होंने अपनी जिंदगी वेस्टर्न सिविलाइजेशन के हिसाब से जी है। एक लड़के और लड़की का शादी के बिना पति-पत्नी के रूप में साथ रहना स्वीकार्य नहीं है। ऐसी बातें बोलने वालों को सोच-समझकर बोलना चाहिए।”

इतना ही नहीं मुकेश खन्ना ने लिव-इन रिलेशनशिप के चलते होने वाली समस्याओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उनकी मानें तो यदि एक लड़का और एक लड़की शादी से पहले पति-पत्नी की भांति साथ रहेंगे तो उनका क्या होगा तथा इसके चलते उनके बीच बात बिगड़ जाए तो क्या होगा? बता दें, ये पूरा मामला जीनत अमान के एक पोस्ट से आरम्भ हुआ। जिसमें लिखा था कि शादी पहले एक लड़के एवं लड़की को लिव-इन में साथ रहना चाहिए।

दुबई के इवेंट में सलमान खान को बुलाकर बजा दिया शाहरुख़ खान का गाना, फिर जो हुआ...

शाहरुख खान को अपनी बायोपिक में देखना चाहता हैं ये मशहूर क्रिकेटर

प्लास्टिक सर्जरी के सवाल पर राजकुमार राव ने दिया ये जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -