Death Anniversary : आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं मुकेश दा..!!
Death Anniversary : आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं मुकेश दा..!!
Share:

भारतीय सिनेमा में संगीत को अलग ही पहचान देने वाले मशहूर गायक को कोई पहचान की जरूरत नहीं हैं। उनके गाने ही उनका परिचय थे और आज भी हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर गायक मुकेश जी की। गायक मुकेश जी को यू तो इंडस्ट्री में सब इसी नाम से जानते हैं लेकिन असल में उनका नाम मुकेश चंद माथुर हैं। भारतीय सिनेमा में इस कदर सुपरहिट गाने की बौछार करने वाले मुकेश जी को उनके मरणोंपरांत भी याद किया जाता हैं। आज के दिन उन्होंने भारतीय सिनेमा को अलविदा कह दिया था लेकिन इस इंडस्ट्री को संगीत के रूप में इतना बड़ा तोहफा देकर गए हैं जो आज भी लोगों की जुबां पर कायम हैं। 

केरल बाढ़ : बिग बी ने की पीड़ितों की मदद, फिर भी खड़े हो रहे हैं सवाल

मुकेश अपने 10 भाई - बहन में से छटे नंबर के थे। बचपन से ही गाने में अधिक रूचि होने के कारण उन्होंने 10वीं कक्षा में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह पीडब्ल्यूडी में नौकरी करने लगें। इस बारे में पता चलते ही मोतीलाल ने उन्हें मुंबई बुला लिया जहां पर उनकी किस्मत बदली। मुंबई आने के बाद में उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। मुकेश ने 1951 में फिल्म मल्हार और 1956 में फिल्म अनुराग का निर्माण किया था जो बाॅक्स आॅफिस पर असफल साबित हुई। इसकी के साथ मुकेश ने फिल्म अनुराग, माशूका और निर्दोष में बतौर एक्टर भी काम किया है जो दर्शकों पर इतना प्रभाव नहीं छोड़ सकी। वहीं निर्दोशन में हाथ आजमाने पर उन्हें असफता ही हाथ लगी थी। अभिनेता और निर्माता बनने के इच्छा छोड़कर इसके बाद उन्होंने सिर्फ अपनी गायकी पर ध्यान दिया। इसके बाद शुरू हुआ सुनहरा सफर! 50 के दशक से ही मुकेश को पहचान मिलने लग गई थी। 

Kerala Flood : बाढ़ पीड़ितों को लेकर शख्स ने उठाये इस एक्टर पर सवाल

संगीत की दुनिया में प्रसिद्द हुए मुकेश जी को राज कपूर की आवाज कहा जाने लगा। 70 के दशक तक आते - आते वह बड़े स्टार के रूप में स्थापित हो गए। जिस कदर वह हिट गाने देने से नहीं चूक रहे थे वहीं अवाॅर्ड का दौर शुरू हो गया था। कई फिल्म फेयर, नेशनल अवाॅर्ड से उन्हें नवाजा जा चुका हैं। मुकेश ने सबसे ज्यादा गाने एक्टर दिलीप कुमार की फिल्म में गाए हैं। वहीं दूसरी ओर कहा जाता है कि राज कपूर और मुकेश काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों ने एक दूसरे के कठिन समय में बहुत साथ दिया। इतना ही नहीं मुकेश ने अपना आखिरी गाना राजकपूर की फिल्म के लिए ही गाया था। बदकिस्मती से फिल्म रीलिज होने से पहले ही मुकेश को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन पत्नी ने इस अंदाज में मनाई राखी

आलिया की यह फोटो देख फैंस हुए इमोशनल, जानिए पूरी कहानी

तो इस कारण फिल्मों से दूर थे जूनियर बच्चन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -