पोते को गोद में लिए नजर आए मुकेश अंबानी, बहु-बेटे संग सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे
पोते को गोद में लिए नजर आए मुकेश अंबानी, बहु-बेटे संग सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे
Share:

अंबानी परिवार में जल्द नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। श्लोका मेहता फिर से मां बनेंगी। वही बुधवार को अंबानी परिवार की बहू श्लोका को परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन पर जाते हुए देखा गया। उनके साथ ससुर मुकेश अंबानी, पति आकाश अंबानी एवं बेटा पृथ्वी दिखाई दिया। चारों बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

जल्द श्लोका की दूसरी डिलीवरी होगी। इससे पहले उन्होंने बप्पा के दरबार में जाकर माथा टेका। सामने आए वीडियो में मुकेश अंबानी ने अपने लाडले पोते पृथ्वी को गोद में पकड़ा हुआ है। हालांकि वो थोड़ा परेशान दिखाई दिया। मंदिर जाते हुए श्लोका मेहता ट्रैडिशनल लुक में नजर आई। व्हाइट सूट और पिंक दुपट्टा ओढ़े हुए वो दिखाई दी।

श्लोका नो मेकअप लुक में नजर आई। तस्वीरों में उनका बेबी बंप दिखाई दिया। फोटोज में आकाश अंबानी भी कैप्चर हुए। टी-शर्ट एवं शॉर्ट्स में वो कैजुअल लुक में नजर आए। प्रशंसकों को अंबानी परिवार की तरफ से कभी भी गुडन्यूज मिल सकती है। नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए सब उत्साहित हैं। वही इस वीडियो को देख कई लोग उनकी सादगी की भी तारीफ कर रहे है।

'PM मोदी माफी मांगें, उन्होंने बजरंग बली की तुलना गुंडों की जमात बजरंग दल से की': दिग्विजय सिंह

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर बोले राहुल गाँधी- 'यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है'

सनी लियोनी ने अपने शानदार लुक्स से कान्स में सेट किए फैशन गोल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -