देश में जल्द शुरू होगी Jio 5G सर्विस, मुकेश अंबानी ने दी बड़ी अपडेट
देश में जल्द शुरू होगी Jio 5G सर्विस, मुकेश अंबानी ने दी बड़ी अपडेट
Share:

नई दिल्ली: देश में इस साल दिवाली से Jio 5G सर्विस की शुरुआत हो जाएगी। मुकेश अंबानी ने बताया है कि शुरुआत में Jio 5G की सर्विस दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में शुरू की जाएंगी। अंबानी ने कहा है कि दिवाली तक इन शहरों मे  5G सर्विस शुरू हो जाएगी। हालांकि पूरे देश में Jio  5G सर्विस देने में अभी कुछ समय और लगेगा। अंबानी के अनुसार 2023 के दिसंबर तक कंपनी पूरे देश में 5G सर्विस देना शुरू कर देगी। AGM के दौरान उनोने बताया है कि Reliance Jio 5G सर्विस के लिए कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन के दौरान रिलायंस ने ही सर्वाधिक स्पेक्ट्रम खरीदे हैं। रिलायंस प्रमुख ने कहा है कि, ‘Jio ने पूरे विश्व के सबसे तेज़ 5G रोलआउट की योजना बना ली है’।  अंबानी के अनुसार, 2023 के अंत तक भारत के हर शहर, तालुक़ा और तहसील में Jio की 5G सर्विस मिलने लगेगी। उन्होंने कहा है कि Jio 5G सर्विस तमाम लोगों को और सभी जगहों को जोड़ेगी। Jio 5G के प्लान कितने सस्ते या महंगे होंगे इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, मुकेश अंबानी ने अपने स्पीच में कई बार अफोर्डेबल 5G की बात कही है। इससे ये स्पष्ट है कि Jio 4G के मुकाबले Jio 5G के प्लान्स अधिक महंगे नहीं होंगे।

अभी तक रिलायंस जियो ने 5G सिम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मगर दिवाली को अब दो महीने ही शेष हैं, इसलिए उम्मीद है जल्द ही कंपनी 5G के प्लान्स और सिम की घोषणा कर देगी। अंबानी ने ये भी कहा है कि कंपनी भारत को डेटा पावर्ड इकॉनमी बनाने के लिए काम कर रही है, ताकि चीन और अमेरिका से आगे निकला जा सके।  

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर प्रतिबद्धता जताए जाने के कारण चीन के पास कम विकल्प हैं।

रूपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

शिल्पा शेट्टी के 10 साल के बेटे ने शुरू किया बिजनेस, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -