मुकेश अंबानी ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
मुकेश अंबानी ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

मुंबई:  मुकेश अंबानी विश्व के शीर्ष 10 और भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। अपने लगातार बढ़ते व्यापार के कारण यह पूरे विश्व में मशहूर हैं। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा का भी खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। शायद यही वजह है कि वो अपने सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए अपने काफिले में निरंतर बुलेट प्रूफ कारों को शामिल कर रहे हैं। अब मुकेश अंबानी ने नई बुलेट प्रूफ कार Mercedes S600 Guard खरीदी है।

मुकेश अंबानी की सुरक्षा के मद्देनज़र उन्हें और उनके परिवार को जेड प्लस सिक्योरिटी प्राप्त है। जानकारी के मुताबिक, इस वक़्त मुकेश अंबानी अपनी हाई सिक्योरिटी वाली बुलेट प्रूफ कार BMW 7-Series में यात्रा करते हैं। हाल ही में मर्सिडीज बेंज की इस नई कार को उनके आवास पर पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने इस कार का ऑर्डर कुछ दिनों पहले दिया था, और अब कार को कस्टमाइज करके इसे डिलीवर कर दिया गया है।

Automobili Ardent ने इस कार को मुकेश अंबानी के आवास के सामने स्पॉट किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही इस कार को मुकेश अंबानी के काफिले में शामिल किया जाएगा। हालांकि अभी इस कार की कीमत के संबंध मे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। किन्तु जानकारों का मानना है कि इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये के आस पास होगी।

अमेरिका में 'बैन' होने का डर, TikTok के सीईओ केविन मेयर ने दिया इस्तीफा

210 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 1000 रुपए की गिरावट

GST काउंसिल की बैठक से पहले शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 39000 के पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -