रेव पार्टी के चलते गिरफ्तार हुईं हिना पांचाल, बहन बोली- 'मीडिया की खबरों पर भरोसा नहीं है'
रेव पार्टी के चलते गिरफ्तार हुईं हिना पांचाल, बहन बोली- 'मीडिया की खबरों पर भरोसा नहीं है'
Share:

टीवी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आने वाली अभिनेत्री हिना पंचाल को बीते दिनों रेव पार्टी में भाग लेने के चलते गिरफ्तार किया गया था। जी दरअसल हिना पांचाल हिंदी और मराठी फिल्मों की अदाकारा है और इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है। बीते दिनों ही में हिना पांचाल को इगतपुरी में गिरफ्तार किया गया है। जी दरअसल उन्हें नासिक पुलिस ने एक बंगले में चल रही रेव पार्टी पर मारे गए छापे के बाद गिरफ्तार किया है।

आपको पता होगा कि उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों ही नासिक के सुपरिटेंडेंट सचिन पाटिल ने बताया था कि, 'हिना पांचाल को कई अन्य लोगों के साथ रविवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।' इस दौरान जब सचिन पाटिल से पूछा गया कि 'क्या उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था।' इसपर उन्होंने कहा, 'खून के नमूने ले लिए गए हैं और हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

इसके अलावा सचिन पाटिल ने यह भी कहा था कि हिना पांचाल के अलावा कई और छोटे-मोटे कलाकारों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब इस पूरे मामले में हिना की मां और बहन ने उनका बचाव किया है। हिना की बहन ने हाल ही कहा, ''हमारी बहन ऐसा नहीं कर सकती।'' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ''उन्हें मीडिया की खबरों पर भरोसा नहीं है जब तक हमारी बात नहीं होती बहन से, तब तक हम कोई डिसीजन नहीं लेंगे'' आपको बता दें कि हिना पांचाल बलम मुंबई और बेवड़ा झालो मी टाइट जैसे गानों पर आइटम नंबर कर मशहूर हुई हैं।

करीना कपूर के बेटे की ऑनस्क्रीन मां बनना चाहती है राखी सावंत, कही ये बड़ी बात

सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर पहुंचा भूत, तस्वीरें देखकर पहचानिये है कौन?

इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 में शामिल हुए ये दो भारतीय नाम, एक पोस्ट के लिए लेते हैं करोड़ो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -