प्रियंका चोपड़ा की वजह से घंटों भूखा रहा है यह शख्स, करना चाहता है उनका कत्ल!
प्रियंका चोपड़ा की वजह से घंटों भूखा रहा है यह शख्स, करना चाहता है उनका कत्ल!
Share:

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के रिएलिटी शो एमटीवी रोडीज खूब सुर्ख़ियों में छाया हुआ है और शो का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो आप सभी देख सकते हैं. जी दरअसल इस वीडियो मों शो की जज सारंग नाम के एक कंटेस्टेंट का ऑडिशन ले रहे हैं और यह कंटेस्टेंट एक बैकग्राउंड डांसर भी रह चुका है जिसने प्रियंका चोपड़ा के साथ भी ग्रुप परफॉर्मेंस दी थी. हाल ही में सारंग ने कुछ ऐसा कहा कि यह वीडियो ट्रेंड करने लगा है.

जी हाँ, इस वीडियो में सारंग नाम के कंटेस्टेंट ने प्रियंका को पसंद नहीं करने की वजह पर उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और उन्होंने कहा कि ''एक बार उन्हें प्रियंका के साथ परफॉर्म करना था। वह आईं और सभी ने डांस प्रैक्टिस की।'' इसी के साथ जब सारंग से प्रियंका से नफरत करने की बात कही तो नेहा धूपिया हैरानी जताते हुए इसकी वजह पूछी तो सारंग ने कहा कि, ''प्रियंका के साथ एटिट्यूड प्रॉब्लम थी और वह ऐनमौके पर डांस मूव्ज बदल देती थी जिसकी वजह से सभी को काफी परेशानी होती थी.''

इसी के साथ सारंग ने बताया कि ''कैसे प्रियंका की वजहों से उनको घंटों तक भूखा रहना पड़ा। वह बुरी तरह से थक चुका था और ऐसा प्रियंका ने कई बार उनके साथ किया था।'' वहीँ नेहा के सामने सारंग ने ये भी बताया कि ''प्रियंका में काफी ऐटिट्यूड था और रूम में आने पर प्रियंका उनसे दूर खड़ी रहती हैं जैसे बैकग्राउंड डांसर्स कुछ नहीं हैं.''

Video: 'रोडीज रियल हीरोज' शो में सलेक्शन के लिए लड़की ने जज को बताया अपना चेस्ट नंबर लेकिन...

'एम टीवी एस ऑफ स्पेस' का सेकंड सीजन नहीं होस्ट करेंगे विकास गुप्ता

B'Day : सिर्फ एक बाइक के लिए 'Roadies' में पहुंचे थे रणविजय, ऐसे बदली किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -