MSRTC Strike: हड़ताल ख़त्म न करने पर नौकरी से बर्खास्त किए गए 238 कर्मचारी
MSRTC Strike: हड़ताल ख़त्म न करने पर नौकरी से बर्खास्त किए गए 238 कर्मचारी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC Strike) के कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए बीते शुक्रवार को निगम के 238 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त (238 employees fired) कर दी गई है। जी हाँ और 297 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। जी दरअसल इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, '2296 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नोटिस भेजे गए थे और 238 कर्मचारियों की सेवाएं पहले चरण में समाप्त की गयी हैं।

अगर अब भी हड़ताल वापस नहीं ली गई और लोग काम पर वापस नहीं लौटे और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।' वहीँ अधिकारी ने आगे कहा, 'इस सप्ताह की शुरुआत में 2,584 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों में से कुल 2,296 को नोटिस जारी किए गये और उनसे 24 घंटे के अंदर काम पर आने को कहा गया, लेकिन केवल 32 कर्मचारी काम पर लौटे। हमने शुक्रवार को 297 और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है जिससे अब तक कुल 2,776 कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।' आपको बता दें कि एमएसआरटीसी कर्मचारी निगम का राज्य सरकार में विलय करने की मांग को लेकर अक्टूबर महीने से हड़ताल कर रहे हैं।

इस आंदोलन के कारण नौ नवंबर से एमएसआरटीसी के 250 बस डिपो पर परिचालन बंद है। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि राज्य के सभी 250 डिपो में परिचालन बंद है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि रविवार को लगभग 4,000 कर्मचारी ड्यूटी पर आए और निगम ने विभिन्न मार्गों पर लगभग 80 बसों का संचालन किया। खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हड़ताल खत्म करने की अपील की थी और कहा था कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ता है।आप सभी को बता दें कि एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं।

आज कमला हैरिस को अपनी पूरी शक्तियां ट्रांसफर कर देंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन

पूरे कैबिनेट से इस्तीफा ले सकते हैं सीएम गहलोत, राजस्थान कांग्रेस में खींचतान जारी

नहलाते समय गिरी लड्डू गोपाल की मूर्ति और टूट गया हाथ, रोते हुए पुजारी पहुंचा अस्पताल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -