MSG-2 को एक और झटका, मप्र में लगी रोक
MSG-2 को एक और झटका, मप्र में लगी रोक
Share:

झारखंड और छत्तीसगढ़ में विवादों का सामना करने के बाद अब मध्य प्रदेश में भी MSG 2 को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा निर्मित फिल्म MSG 2 के प्रदर्शन पर बैन लगा दिया है। कुतरो के मुताबिक पता चला है की फिल्म में आदिवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के आयुक्त अनुपम राजन ने शुक्रवार को सूत्रों को बताया कि राज्य सरकार ने MSG 2 के प्रदर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया है।

सरकार ने यह फैसला आदिवासियों पर टिप्पणी के चलते लिया है। ज्ञात हो कि MSG 2 में आदिवासियों पर की गई कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जनजातीय समुदाय के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उसके बाद झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकारें जनजातीय समुदाय के मान सम्मान का हवाला देते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -