IPL- 9 : महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे पुणे की तरफ से
IPL- 9 : महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे पुणे की तरफ से
Share:

आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी को IPL में 2 साल के लिए सम्मलित नई टीम पुणे द्वारा खरीद लिया गया है। दूसरी ओर सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाडि़यों को चुना है। को राजकोट की टीम के लिए ख़रीदा गया है। कुछ दिनों पहले हुई रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के अनुसार कोलकाता के उद्योगपति संजीव गोयनका की न्यू राइजिंग कंपनी ने पुणे की फ्रेंचाइची और इंटेक्स ने राजकोट टीम के मालिक बने है। 

पुणे और राजकोट टीमें 2016 और 2017 के लिए IPL से बैन चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों की जगह लेंगी।

IPL का आने वाला संस्करण 9 अप्रैल से 29 मई तक होगा। पुणे और राजकोट के पास 5 खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प होगा।  चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीमों के 2013 IPL भ्रष्टाचार मामले में 2 साल के लिए निलंबन के बाद ये दो नई टीमें टूर्नामेंट से जोड़ी गई हैं।

टीम :
पुणे : महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्‍य रहाणे, आर.अश्विन, स्‍टीवन स्मिथ, फेफ डुप्‍लेसी
राजकोट : सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ब्रेंडन मैक्‍कुलम, जेम्‍स फॉकनर, ड्वेन ब्रावो।
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -