MS धोनी से मिलने पहुंचे MS धोनी...
MS धोनी से मिलने पहुंचे MS धोनी...
Share:

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आने वाली फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के सेट पर पहुंचे। इस आने वाली फिल्म में बॉलीवुड के महान अभिनेता अनुपम खेर धोनी के पिता का किरदार कर रहे है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर ऑन स्क्रीन धोनी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमे महेंद्र सिंह धोनी, सुशांत सिंह राजपूत और कैमरा अटेंडेंट नजर आ रहे है।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा कि हमारा कैमरा अटेंडेंट एम.एस. धोनी से मिलकर काफी खुश है। वह अपने जीवन पर आधारित फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। 'द शौकीन्स' के अभिनेता रांची में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में सुशांत धोनी के किरदार में दिखाई देंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' आने वाले वर्ष सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -