VIDEO: जब एम एस धोनी ने गाया बच्चन साहब का गाना, झूम उठे लोग
VIDEO: जब एम एस धोनी ने गाया बच्चन साहब का गाना, झूम उठे लोग
Share:

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और अकसर उन्हें पार्टी या दोस्तों के साथ चिल करते और किसी इवेंट में देखा जा सकता है। हाल ही में धोनी एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाना गाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इससे पहले धोनी द्वारा गाए गए 'जब कोई बात बिगड़ जाए' का वीडियो भी काफी देखा गया था।

धोनी के नए गाने वाले वीडियो में वे भारतीय स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार के साथ नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1976 की फिल्म कभी-कभी का मशहूर गीत, 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाया। यह गाना बाॅलीवुड के महानायक अमिताब बच्चप पर फिल्माया गया था। इस वीडियो में एक विशेष बात नोट करने वाली है कि लोग भी धोनी के साथ इस गाने को गाने में पूरी ताल मिलाते हुए नज़र आए।

आपको बता दें कि धोनी की वापसी को लेकर फैंस बेसबरी से प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्पष्ट कर दिया है कि इस पर जनवरी से पहले उनसे कोई सवाल न किया जाए। इसके अलावा हाल ही में धोनी के टीवी की दुनिया में भी पदार्पण की बात सामने आई है और रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी एक टीवी सीरीज के माध्यम से लोगों को सेना के जवानों की कहानियों से अवगत करवाएंगे।

 

डोपिंग बैन के बाद पृथ्वी शॉ ने की दमदार वापसी, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मिल सकती है जगह

इंडियन सुपर लीगः जमशेदपुर और चेन्नइयिन के बीच मैच हुआ ड्रा

फुटबॉल खिलाड़ी ने तोड़ा 55 साल पुराना रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -