Dhoni Talking About How He Married Sakshi <3

Posted by MS Dhoni - Best Finisher on Sunday, 10 January 2016
वीडियो : MS धोनी ने किया बड़ा खुलासा, साक्षी को कैसे किया प्रपोज...
Share:

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया को खुलकर नहीं बताते है लेकिन टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की शादी को 5 वर्ष होने वाले हैं। दोनों की एक सुन्दर बेटी भी है लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इंडिया टीम के कप्तान धोनी ने साक्षी को प्रपोज कैसे किया था।

धोनी अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में ज्यादा खुलकर नहीं बात करते है। दोनों ने शादी भी बहुत चुपचाप से की थी। उनकी शादी में दोनों परिवार के करीबी लोग ही सम्मलित हुए थे। स्टार स्पोर्ट्स टॉक शो पर महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात का खुलासा किया।

महेंद्र सिंह धोनी से उनके एक फैन ने जब पूछा कि उन्होंने साक्षी को प्रपोज कैसे किया था तो भारतीय टीम के कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी को लेकर खुलासा किया।

धोनी ने कहा की, 'बहुत पहले की बात है। हमारी शादी को 4 साल हो चुके हैं और उससे पहले हम 2 साल डेट कर चुके हैं। वैलेंटाइन्स डे था और मैं ऑस्ट्रेलिया में था। मैंने प्रपोज नहीं किया था... हम बातें कर रहे थे मैं उसे बताना चाहता था कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। लेकिन I love you की जगह मेरे मुंह से सीधे निकल गया will you marry me? मेरे केस में I love you से पहले will you marry me? पूछ लिया मैंने।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -