रांची टेस्ट के बाद टीम इंडिया के धुरंधरों से मिले धोनी, BCCI ने शेयर की तस्वीर
रांची टेस्ट के बाद टीम इंडिया के धुरंधरों से मिले धोनी, BCCI ने शेयर की तस्वीर
Share:

रांची: टीम इंडिया ने मंगलवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है. जिसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के साथियों से मुलाकात की। टीम इंडिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी मात दी थी। 

मैच के बाद धोनी को स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम सहित अन्य खिलाड़ियों से मिलते हुए देखा गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी एक फोटो भी ट्वीटर पर साझा की है। भारत के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि, 'सीरीज में शानदार जीत के बाद इस महान भारतीय खिलाड़ी को देखकर अच्छा लगा।'

भारत ने इस शानदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया  की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है। भारत ने घरेलू धरती पर निरंतर 11 टेस्ट सीरीज जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है।

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने बनाया 'अनूठा रिकॉर्ड', ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

रांची में होकर भी टेस्ट देखऩे नहीं पहुंचे धोनी, उठे सवाल

सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर को मिल सकती है इस एसोसिएशन की मानद सदस्यता

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -