बिना बैट के मैदान पर उतरे MS धोनी और करने लगे क्यूरेटर का काम, देखें वीडियो
बिना बैट के मैदान पर उतरे MS धोनी और करने लगे क्यूरेटर का काम, देखें वीडियो
Share:

रांची: महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों से प्यार किसी से छुपा नहीं है। उनके गेराज में महंगी गाड़ियों की कतार लगी हुई है। एमएस धोनी इन गाड़ियों पर कभी भी रांची की सड़कों पर घूमते दिखाई दे जाते हैं। धोनी को ड्राइविंग सीट पर बैठना इतना अधिक पसंद है कि वे कहीं भी जाते हैं तो अपनी कार खुद ड्राइव करते हैं।

एक बार फिर वे ड्राइविंग सीट पर दिखाई दिए हैं, किन्तु इस बार मामला कुछ अलग था। धोनी इस बार पिच रोलर ड्राइव करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। MS धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। उन्होंने तब से एक भी मैच नहीं खेला है। धोनी यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वे IPL 2020 से क्रिकेट में वापसी करेंगे, जो 29 मार्च से शुरू होगी। 

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में है और अक्सर JSCA स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते दिखाई देते हैं। ताजा वीडियो में वे पिच क्यूरेटर के साथ दिखाई दे रहे हैं। मगर उनके हाथ में बैट या ग्लव्स नहीं है। इसकी जगह वे ड्राइविंग सीट पर बैठकर पिच को रोल करते दिख रहे हैं।  धोनी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

 

T20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूज़ीलैंड को दिया मुश्किल टारगेट, शेफाली ने खेली तूफानी पारी

Women's T20 World Cup: कप्तान हीथर ने जड़ा शतक, इंग्लैंड ने थाइलैंड को दी करारी मात

पिता के नक्शे कदम पर चला बेटा, 2 माह के भीतर किया तीसरा धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -