क्रिकेट :लंदन में भी धोनी के बल्ले ने दिखाया दम
क्रिकेट :लंदन में भी धोनी के बल्ले ने दिखाया दम
Share:

लंदन : बीते दिन यानिकि गुरुवार को ब्रिटिश आर्मी के लिए हुए चैरिटी मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के महान और अनुभवीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बल्ले का दम दिखाया। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेस्ट फिनिशर की स्टाइल को यहां भी जारी रखा और रनों की बारिश की। और धोनी को मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।


द ओवल ग्राउंड पर क्रिकेट फॉर हीरोज का ये टी20 मैच हेल्प फॉर हीरोज XI टीम और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टीम के बीच जबरदस्त मुक़ाबला था। रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टीम ने टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टीम ने 6 विकेट खोकर 158 का स्कोर खड़ा किया। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 3 बॉल शेष रहते 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को समाप्त कर 4 विकेट से जीत दर्ज की।


महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच मे अच्छी भूमिका निभाई है। धोनी ने  22 बॉल में 38 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। करीब तीन महीनो के अंतराल के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह की बल्लेबाजी की। गौरतलब है की महेंद्र सिंह धोनी ने जून में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। और भारतीय टीम के एक और ताबड़तोड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी 4 चौकों की मदद से 25 बॉल में 30 रन बनाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -