इस वजह से मर जाना चाहती थी मृणाल ठाकुर
इस वजह से मर जाना चाहती थी मृणाल ठाकुर
Share:

टेलीविज़न से लेकर बॉलीवुड तक में  अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। मृणाल ठाकुर अभी हाल ही में शाहिद कपूर के साथ मूवी जर्सी में दिखाई दी थी। ये मूवी बॉक्स ऑफिस खास कमाई तो नहीं कर पाई, लेकिन मृणाल ठाकुर ने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया। जिसके साथ साथ मृणाल ठाकुर कई टेलीविज़न शोज में भी दिखाई दे चुकी है। मृणाल ठाकुर ने टेलीविज़न शो ‘कुमकुम भाग्य’ से अपनी एक नई पहचान भी बना ली थी। लेकिन आज हम आपको मृणाल ठाकुर के बारे में वो जानकारी देने जा रहे है, जिसपर शायद आप भरोसा नहीं कर पाएंगे। एक वक़्त  ऐसा था जब अभिनेत्री आत्महत्या करने के बारें में सोचने लगी थी। तो चलिए आपको बताते है इसके पीछे की क्या वजह रही थी। 

मृणाल को आते थे आत्महत्या करने के विचार: मृणाल ठाकुर आज एक्टिंग के वर्ल्ड में सबसे बड़ा नाम बन चुकी है। उन्होंने बॉलीवुड की मूवीज में भी काम कर चुकी है। लेकिन मृणाल ठाकुर ने कभी एक्टिंग के बारे में इतना सोचा नहीं था, वो क्राइम जर्नलिज्म करना चाहती थी। इन सब के उपरांत मृणाल ठाकुर ने टीवी की दुनिया से अपने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की और बॉलीवुड तक आ पहुंची। लेकिन एक समय ऐसा था जब मृणाल ठाकुर आत्महत्या करने के बारें में सोचने लगी थी। इसको लेकर मृणाल ठाकुर ने एक साक्षत्कार के बीच बोला था कि, 'मैं हमेशा ट्रेन से सफर किया करती थी, कई बार मन करते था की मैं कूदकर जान दे दूं।' इसके पीछे का कारण उन्होंने आत्मविश्वास की कमी को बोला था। इस सच को जानने के बाद हर किसी के होश उड़ गए थे। बता दें कि मृणाल ठाकुर अभी हाल ही में शाहिद कपूर के साथ फिल्म जर्सी में भी दिखाई दी थी।

कई बार ट्रोल हुई मृणाल ठाकुर: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने सब चीजों से ऊपर उठकर अभिनय में अपना करियर बना लिया। मृणाल ठाकुर को इस सफर में कई मुश्किलें आई। एक वक़्त ऐसा था जब मृणाल ठाकुर को उनके फिगर को लेकर ट्रोल भी कर दिया जाता था। ट्रोल्स उन्हें 'मटका' तक बोलने लगे थे। लेकिन मृणाल ठाकुर ने कभी हार नहीं मानी और अपने सफर पर आगे बढ़ती रही और आज वो एक कमयाब एक्ट्रेस है।

सलमान खान को मिला हथियार रखने का लाइसेंस

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #BoycottLaalSinghChaddha, जानिए आमिर-करीना से क्यों नाराज हैं लोग

Video: 'ऑटो में मजा आता है', पैपराजी के पूछने पर बोलीं रिया चक्रवर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -