कर्नाटक: BJP विधायक बोले- 'सरकार चलाने की हालत में नहीं येदियुरप्पा'
कर्नाटक: BJP विधायक बोले- 'सरकार चलाने की हालत में नहीं येदियुरप्पा'
Share:

कर्नाटक में सियासत में हलचल देखने के लिए मिल रही है। जी दरअसल यहाँ बीजेपी महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक में सब कुछ ठीक करने के लिए बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं। अब यहाँ मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बागी विधायकों के बीच सियासी खींचतान जारी है और उसे देखकर ऐसा लगने लगा है कि एक बार फिर से कर्नाटक में सियासी नाटक होने वाला है। जी दरअसल भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने येदियुरप्पा के नेतृत्व पर सवाल उठाया है और एक बयान दिया है।

उन्होंने अपने बयान में यह कहा है कि, ''वह सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं।'' जी दरअसल हाल ही में भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने एक बयान देते हुए कहा कि, ''सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्मक है। यह अच्छी बात नहीं है।'' वहीँ दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि, ''बीजेपी महासचिव अरुण सिंह से मैंने कहा है कि येदियुरप्पा की आयु, उनका स्वास्थ्य को देखते हुए वह मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार चलाने की हालात में नहीं हैं। उनके मार्गदर्शन में उस स्थान पर किसी और को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सरकार में पारिवारिक दखल से चीजें और खराब होंगी।''

इसके अलावा एमएलसी ने आगे यह भी कहा कि, ''बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे थे कि हम पैसे इकट्ठा करते हैं और यह दिल्ली जाता है। यहां भी बुरा प्रचार हो रहा है। मैंने इस बारे में महासचिव (अरुण सिंह) को भी बताया है।'' आपको बता दें कि कर्नाटक भाजपा के भीतर खींचतान को सुलझाने के लिए अरुण सिंह तीन दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु आए हैं और इस दौरान वह आज सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ चर्चा कर रहे हैं। वही कल यानी शुक्रवार को वह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गलतियों को स्वीकार करें और विशेज्ञषों से मदद मांगें: राहुल गाँधी

यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई हल्की बारिश

UP: साली से शादी के चक्कर में 8 बच्चों के पिता ने काट दी बीवी की गर्दन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -