साउथ फिल्मों के mr. india ने की अपने रिलेशनशिप की पुष्टि
साउथ फिल्मों के mr. india ने की अपने रिलेशनशिप की पुष्टि
Share:

तमिल अभिनेता आर्यन और शबाना अपने संबंधित धारावाहिकों, सेम्बरुथी और बाकियालक्ष्मी के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। लंबे समय से इनके रिश्ते को लेकर भी अफवाहें उड़ रही हैं। और अब तो यह खबर पूरी तरह से सिद्ध हो चुकी है की दोनों सच में भी एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। हम बता दें कि आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए एक बहुत ही प्यारी ही तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों को हाथ पकड़े और अपनी अंगूठियां फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि उन्होंने पोस्ट में शबाना का उल्लेख या टैग नहीं किया है, लेकिन प्रशंसक इस पर गदगद हो रहे हैं और सोच रहे हैं कि क्या वे सगाई कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

प्यारी सी तस्वीर को साझा करते हुए, आर्यन ने लिखा, “Fell in LOVE with her soul. क्योंकि ये केमिस्ट्री कभी भी खत्म नहीं होने वाली है। जब तक जान है तब तक ये प्यार कम नहीं होगा। हमारा प्यार अमर रहेगा, जिसे हर कोई याद करेगा। " शबाना ने आर्यन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, "आप कभी भी मुझे हैरान करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शबाना के इस कमेंट के बाद से ही उनके फैंस भर भर कर अपनी भी प्रतिक्रिया दे रहे है, उनके प्यार की खबर तब लाइमलाइट में आई जब एक महिला प्रसंशक ने उनसे उनके रिश्ते को लेकर प्रश्न किया था, और इस बारें में अभिनेत्री ने बेहद ही प्यार से जवाब दिया था. 

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आर्यन इस समय अपनी आने वाली फिल्म की योजना में लगे हुए है.  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aryan (@aryan_offl)


3 फीट समुद्री पानी में चले जाएंगे भारत के ये 12 शहर, बड़े खतरे के निशाने पर देश

इंडियन नेवी ने सऊदी अरब के साथ किया अभ्यास, पहली बार प्रैक्टिस में शामिल हुआ INS कोच्ची

रिलीज हुआ ‘शेरशाह’ का एक और गाना, दिल छू लेने वाला है वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -