MP में कब मिलेगी ठंडी से राहत? जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भोपाल: मध्यप्रदेश में सर्दी का जोर बरकरार है। जानकारों के अनुसार, अगले दो दिन पश्चात् सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। तापमान में उछाल आ सकता है। कई जिलों में रात का पारा अब भी 8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के चलते राज्य में मौसम शुष्क रहा। छिंदवाड़ा-बालाघाट जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। राज्य में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन में तापमान में वृद्धि का अनुमान है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में खास बदलाव दिखाई नहीं दिया। औसतन तौर पर मामूली वृद्धि रही। राज्य में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 2.2, उमरिया में 4.6, मलाजखंड में 5.4, छिंदवाड़ा में 5.7, रायसेन में 6.2, रीवा में 6.4, दतिया में 6.6, उज्जैन में 7, नौगांव में 7.1, मंडला में 7.2, जबलपुर में 7.3, गुना-बैतूल-राजगढ़ में 7.4, दमोह में 7.6, ग्वालियर में 7.8, सतना में 7.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के पश्चात् हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में निरंतर आए दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी-बारिश हुई है। हालांकि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के तौर पर बना हुआ है। इस सिस्टम के कमजोर रहने की वजह से हवाओं का रूख नहीं बदल रहा है। इस कारण निरंतर उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाएं मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अभी दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार  बना रह सकता है। दो दिन बाद ठंडक से राहत मिलने की उम्मीद है। 

आदिवासी लड़की का फोटो खींचा तो पड़ेगा भारी, देने होंगे 10 हजार रुपये

पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, भगवंत मान ने बढ़ाया सेस

रामचरितमानस: 'हिन्दुओं को जातियों में बांटकर गृहयुद्ध छेड़ने की साजिश..', स्वामी प्रसाद पर भड़कीं सपा नेत्री

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -