MP में बदला मौसम का मिजाज, जानिए अपने शहर का हाल
MP में बदला मौसम का मिजाज, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में वर्षा अब बंद हो चुकी है, जबकि ठंड का दौर जारी है। हालांकि दिन में ठंड अधिक नहीं लग रही, मगर प्रातः एवं शाम के समय ठंड का प्रभाव अधिक नजर आ रहा है। रात के वक्त तापमान 8 डिग्री से भी नीचे जा रहा है, जिससे लोगों को कंपकंपी छूटने लगती है। मौसम विभाग का कहना कि ठंड अभी रहेगी।

वहीं पिछले 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे अधिक ठंडा रहा। पचमढ़ी के अतिरिक्त राजधानी भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया। जिससे यहां लोगों को अच्छी ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फवारी की वजह से के कारण हवा सीधी मध्य प्रदेश की ओर आ रही है। वातावरण में नमी भी कम हो गई थी। बादल भी नहीं है। दोपहर में तेज हवा भी नहीं चल रही है। इसलिए आसमान बिल्कुल साफ रहा तथा धूप थोड़ी सी बढ़ गई है। अगले कुछ दिन तक तापमान ऐसा ही रहेगा।

पमचढ़ी में पिछली रात तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इसके अतिरिक्त नौगांव में भी तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा। वहीं भोपाल, बैतूल, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सागर समेत कई जिलों में तापमान 10 डिग्री तक ही रहा। जिससे यहां ठंड का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। हालांकि अब राज्य में वर्षा के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाएं तेजी से आ रही हैं। जिससे यहां रात और दिन के तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। तापमान गिरने से ही ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि फरवरी का पहला हफ्ता इसी प्रकार से गुजरेगा। यानि अभी मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी रहेगा।

रेल बजट में मालामाल हुआ MP, खाते में आए 13607 करोड़

कश्मीरी पंडितों को लेकर राहुल गांधी ने PM को लिखा पत्र, क्या हैं इसके सियासी मायने ?

दिल्ली में नाबालिग से की दरिंदगी, किडनैप कर किया बलात्कार और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -