बेरहमी से काटा पति का जबड़ा, बगल में सो रही पत्नी को नहीं चला पता
बेरहमी से काटा पति का जबड़ा, बगल में सो रही पत्नी को नहीं चला पता
Share:

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां 15 दिन पहले शादी करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। सबसे बड़ी और हैरानी की बात तो यह है कि उसकी पत्नी बगल में ही सोती रही और उसे कुछ पता नहीं चला। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। आप सभी को बता दें कि पीड़ित की शादी 20 जून को हुई थी।

बताया जा रहा है जैसे ही दुल्हन विदाई के बाद मायके से ससुराल लौटी तो परिवार के लोग नर्मदा स्नान के लिए होशंगाबाद चले गए। उसके बाद घर में पति-पत्नी अकेले थे। तभी रात को सोते समय किसी ने घर में घुसकर युवक का चेहरा और जबड़ा बेहरमी से काट दिया। इस दौरान बराबर में सो रही पत्नी को कुछ पता नहीं चला। अब पुलिस इस मामले में नई नवेली दुल्हन पर रही शक जता रही है। पुलिस का कहना है कि सोनू नाम के युवक की शादी 20 जून को हुई थी। उसकी दुल्हन जब विदाई के बाद पहली बार ससुराल आई तो परिवार के लोग नर्मदा स्नान के लिए चले गए।

उसी राता को ये दिल दहला देने वाली घटना हो गई। पुलिस का कहना है सोनू की पत्नी ने बयान दिया है कि, ''उसे इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता। हादसे के समय वह सो रही थी।'' दूसरी तरफ मृतक सोनू के भाई का कहना है कि, 'उसके परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है।' अब इस पूरे मामले में पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है।

FAKE आर्मी अफसर बनकर चलाया 53 महिलाओं के साथ अफेयर और 4 से की शादी

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में भी आया उछाल, जानिए क्या है नया भाव?

तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ोसी ने की 5 वर्षीय बच्ची की हत्या, नाले से बरामद हुआ शव

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -