CM शिवराज का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर से MP में इन लोगों के घर-घर पहुंचाएंगे राशन
CM शिवराज का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर से MP में इन लोगों के घर-घर पहुंचाएंगे राशन
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान कर डाला है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा, '1 नवंबर से 89 जनजातीय ब्लॉक में हर घर में राशन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी जनजातियों को अपना काम छोड़कर अनाज के दुकानों पर आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उनके वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा औऱ हर घर में राशन पहुंचाया जाएगा।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, 'जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तब जनजातीय समुदाय के लिए मंत्रालय का पहली बार गठन हुआ था।'

आप सभी को बता दें कि बीते कल जबलपुर में स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले जनजातीय नेताओ के सम्मान में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता संबोधित को किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'जनजातीय विकास के लिए काम केवल भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमत्री बने तब जनजातीय समुदाय के लिए मंत्रालय का पहली बार गठन हुआ था।'

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, 'कांग्रेस सरकार के दौरान जनजातीय समुदाय के छात्रों के लिए दी जाने वाली स्कालरशिप 200-300 रुपये प्रति माह थी जो बाद में भाजपा सरकार के दौरान बढकर 12000-1300 रुपये हो गई है। जनजातीय समुदाय को उनकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है और उनके सपनों को साकार करना हमारा कर्तव्य है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'ऊंची ब्याज दरों के कारण पिछड़ी जनजाति के भाई-बहनों का शोषण होता है औऱ इसलिए प्रभावी कानून बनाकर जनजाति क्षेत्रों में साहूकारी का धंधा करने वालों के लिए ब्याज की दरें भी निर्धारित कर दी है। अब तय दरों से अधिक ब्याज लेने वालों को दंड दिया जाएगा।' आप सभी को बता दें कि समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जनजातियों का कल्याण नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने संबोधन में कहा कि, 'कांग्रेस ने जनजातीय कल्याण की बात उनके वोट लेने के लिए की और उनकी भावनाओं को बांटा। भारतीय जनता पार्टी जनजातियों के विकास के लिए कटिबद्ध है।'

UP का CM न बनाने पर मन में कोई कसक नहीं है: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुःख

बिग बॉस 15 में शामिल होने को लेकर मोहसिन खान ने किया ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -