चुनाव में टिकट को लेकर महिलाओं को मिलेगा महत्व
चुनाव में टिकट को लेकर महिलाओं को मिलेगा महत्व
Share:

गुवाहाटी। कांग्रेस में चुनावी टिकट वितरण को लेकर, महिलाओं का निर्णय अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का होगा।  यह बात सांसद सुष्मिता देव ने कही। वे कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पद मिलने के बाद, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थीं। उन्हें कांग्रेस की महिला इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। 

इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय राजनीति में महिलाओं की मौजूदगी को नकारा नहीं जा सकता है। अब तो टिकट वितरण कार्य में महिलाओं का निर्णय, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का होगा। सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि, वे पुरूष प्रधान मानसिकता के विरूद्ध हैं, पुरूषों से उनकी लड़ाई नहीं है।

कांग्रेस एक ऐसा दल है जिसने देश को प्रथम महिला मुख्यमंत्री से लेकर प्रथम महिला प्रधानमंत्री दी। कांग्रेस ने ही पहली महिला राष्ट्रपति दी। राजनीति में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी होने पर महिलाओं को टिकटों का वितरण किया जाएगा। उनका कहना था कि, वे जल्द ही विभिन्न राज्यों के 33 जिलों का दौरा करेंगी।

गौरतलब है कि, कांग्रेस और अन्य दलों में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर चर्चा की जा रही है। कई महिला नेत्रियों को महत्वपूर्ण पदों पर स्थान दिया गया है। कांग्रेस की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद, उन्होंने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर कई बातें कहीं, उन्होंने महिला नेत्रियों से चर्चा भी की। 

कांग्रेस सरकार बनी तो वीरभद्र होंगे मुख्यमंत्री : राहुल गांधी

RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

घट रहे हैं रोजगार, कुछ नहीं कर रही सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -