सोनिया ने जाने मिड डे मिल योजना के हाल, संसदीय क्षेत्र में किया दौरा
सोनिया ने जाने मिड डे मिल योजना के हाल, संसदीय क्षेत्र में किया दौरा
Share:

लखनऊ: सांसद सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं, यहां वे विभिन्न योजनाओं के संचालन और संसदीय क्षेत्र की प्रगति का हाल जान रही हैं। यही नहीं उन्होंने किसानों से भेंट की। किसानों ने उन्हें फसल नुकसानी का हवाला दिया और अब तक मुआवज़ा न मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपीए के कार्यकाल में प्रारंभ की गई योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी अधिकारियों और वहां के लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना को लेकर भी चर्चा की। हालांकि सोनिया गांधी ने मीडिया को जानकारी नहीं दी और मीडिया से दूरी ही रखी।

सोनिया गांधी अब डीडीसी सदस्यों से मिलने की तैयारी में हैं। जिसमें वे जिला पंचायत चुनाव में क्या हुआ और क्या नहीं हुआ इस पर चर्चा करेंगी। सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दौरे पर पहुंचते ही अधिकारी मुस्तैद हो गए। अधिकारियों ने सांसद सोनिया गांधी का औपचारिक स्वागत किया।

सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी भ्रमण करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष 5 महीने बाद संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रही हैं। सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा प्रमुखतौर पर मौजूद रहे। हालांकि क्षेत्र में चुनावी आचार संहिता लगी है जिसके कारण सोनिया गांधी सरकारी कार्यों में शामिल नहीं होंगी। यही नहीं वे विभिन्न कार्यों का अवलोकन भी नहीं करेंगी और न ही उनकी समीक्षा करेंगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -