MP सरकार ने शुरू किया Fact Check Portal, कमल नाथ ने कसा तंज
MP सरकार ने शुरू किया Fact Check Portal, कमल नाथ ने कसा तंज
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर अभी थमा नहीं है। हालाँकि इस बीच राजनितिक बहस भी जारी है। अब हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए फैक्ट चेक पोर्टल पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने करारा तंज कसा है। जी दरअसल कमलनाथ ने ट्वीट किया है और फैक्ट चेक पोर्टल को अपने निशाने पर लिया है। आपको बता दें कि बीते सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ किया था।

अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैक्ट चेक पोर्टल को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है- ''जो सरकार दिनभर झूठ बोलती है, मौतों के आँकड़े छिपाती है, हवा-हवाई घोषणायें करती है…उसने फैक्ट चेक के लिये वेबसाइट लॉन्च की है। शिवराज, “फैक्ट” तो जनता को मालूम है, आप अपनी सरकार का भविष्य “चेक” करिये।''

जी दरअसल जनता को भ्रामक खबरों और अफवाहों की वस्तु-स्थिति की सही जानकारी देने के लिए फैक्ट चेक पोर्टल शुरू किया है। बीते कल ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंपर्क विभाग के फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- 'आज @JansamparkMP विभाग के फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल आम जन को भ्रामक खबरों तथा अफवाहों के संबंध में वास्तविक जानकारी देने का कार्य करेगा। http://factcheck।mpinfo।org' आप सभी को यह भी बता दें कि जनसंपर्क विभाग द्वारा आधिकारिक फैक्ट चेक पोर्टल सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और गलत सूचना पर अंकुश लगाने और जनता को प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

14 जुलाई को इस समय जारी होगा MP बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट

VIDEO: राखी सावंत ने खुलेआम किया ऐसा काम कि फंटी रह गई लोगों की आंखे

यशपाल शर्मा को याद कर रो पड़े कपिल देव, कीर्ति आज़ाद बोले- हमारा परिवार टूट गया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -