भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री बाई फुले ने दिया इस्तीफा, अब बनाएंगी खुद की पार्टी
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री बाई फुले ने दिया इस्तीफा, अब बनाएंगी खुद की पार्टी
Share:

लखनऊ: 2019 लोकसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस का दामन थमने वाली पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब वह अपनी खुद की पार्टी बनाएंगी। इस्तीफा देने के बाद सावित्री बाई ने कहा कि वह अपनी पार्टी बनाकर उत्तर प्रदेश की सियासत को नई दिशा देंगी। उन्होंने कांग्रेस पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज पार्टी में नहीं सुनी जा रही है, इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।

सावित्री फुले ने कहा है कि वह नई पार्टी बनाएंगी और दलितों की आवाज उठाएंगी। नई पार्टी की घोषणा वह लखनऊ में 19 जनवरी को कर सकती हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राज्यभर में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रचार अभियान में सक्रिय रहीं सावित्री ने गुरुवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। सावित्री बाई 2014 में भाजपा के टिकट पर बहराइच लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। बाद में पार्टी से किसी मुद्दे पर विवाद होने की वजह से उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाली सावित्री ने 2 मार्च, 2019 को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। तक़रीबन चार वर्ष तक भाजपा सांसद रहीं सावित्री ने पांचवें वर्ष में भाजपा पर चार वर्षो के दौरान बहुजन समाज के साथ इन्साफ न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार में आरक्षण समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

इलाज के लिए कब तक लंदन में रहेंगे नवाज़, पाक सरकार जल्द लेगी फैसला

CAA और NRC पर ममता की ललकार, कहा- आग से ना खेले भाजपा, जारी रहेंगे विरोध प्रदर्शन

सेना प्रमुख बाजवा ने जिन्न को किया याद, दो राष्ट्र के सिद्धांत पर पढ़े कसिदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -