सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती है सावित्री बाई फुले
सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती है सावित्री बाई फुले
Share:

लखनऊ : सांसद सावित्री बाई फुले भाजपा से इस्तीफा देने के बाद अब सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली हैं। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सावित्री बाई भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार जुबानी हमले करती रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाने के साथ ही सरकार को आरक्षण खत्म करने की कोशिश करने वाला करार दिया।

अब सभी धर्मों के लिए आध्यात्मिक विभाग बनाएगी कमलनाथ सरकार

भाजपा के खिलाफ खोला है मोर्चा 

जानकारी के मुताबिक फुले लंबे समय से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शनिवार को जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में महाराज सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करने गए, उसी समय सावित्री फुले राजधानी में धरने पर बैठी थीं। उन्होंने सुहेलदेव के नाम के आगे पासी नहीं लगाने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के महापुरुषों के साथ भेदभाव कर रही है।

जानिए मध्यप्रदेश में किन-किन मंत्रियों ने संभाला मंत्रालय

इतना ही नहीं फुले ने कहा था लखनऊ को राजा लखन पासी ने बसाया था, लेकिन सरकार इसका नाम लक्ष्मणपुरी करना चाहती है। बाराबंकी और सीतापुर के महाराजा भी पासी थी, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। सावित्री बाई फुले ने भाजपा के खिलाफ अनुसूचित जाति, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की लामबंदी की अपील की।

मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही कमलनाथ ने लिया ये बड़ा फैसला

बांग्लादेश में चुनाव आज, देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अरविन्द केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा तीन राज्यों ने नहीं जीती कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -