'मैं बलिदानी के लिए मप्र पुलिस को प्रणाम करता हूं', MP पुलिस स्थापना दिवस पर बोले CM शिवराज
'मैं बलिदानी के लिए मप्र पुलिस को प्रणाम करता हूं', MP पुलिस स्थापना दिवस पर बोले CM शिवराज
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। ऐसे में इस अवसर पर राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे और परेड की सलामी ली। इस दौरान कार्यक्रम में गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में गृहमंत्री डॉ नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष बालाघाट के कार्यक्रम में पुलिस की किस बात की आलोचना कर रहे थे, जबकि उस समय उन्हीं की सरकार थी। आज की तारीख में प्रदेश में डाकुओं का कोई गैंग सक्रिय नहीं। नक्सली गतिविधियां शून्य हैं। इसका मतलब यह नहीं कि शांति का राज है। छुटपुट घटनाएं होती हैं। बेटियों के साथ दुराचार मामले रोकने के मामले में पुलिस ने बेहतर काम किया है। बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदलने का काम कर रही पुलिस। कोरोना काल में पुलिस के जवान सीमा पर जवान की तरह खड़ा रहा।' वहीं उनके बाद कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह का संबोधन हुआ।

इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा, 'मध्यप्रदेश पुलिस के खाते में एक नहीं अनेक उपलब्धियां हैं जिन पर मुझे और प्रदेश की जनता को गर्व है। आज मैं उन्हें प्रणाम करना चाहता हूं जिन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस को दिशा ​दी। हम सबके लिए गर्व का विषय है। हमने नक्सलवाद के नेटवर्क को तोड़ा है। मुझे विश्वास है यही मध्यप्रदेश पुलिस इस नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा करेगी। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। जब मध्यप्रदेश पुलिस को टास्क दिया, उस टास्क को पूरे कर्तव्य के साथ पूरा करने का काम किया है। कोविड के संकट के दौरान हमने जो देखा वह सचमुच में गर्व से भर देने वाला है। कोविड जैसी महामारी जिसके बारे में जानकारी नहीं थी। तब जब लॉकडाउन था, सबकुछ बंद था, पुलिस के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर चल रहे थे।'

आगे उन्होंने कहा, 'मैं बलिदानी के लिए मप्र पुलिस को प्रणाम करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है इसी कर्तव्य निष्ठा के साथ मध्यप्रदेश पुलिस अपने कर्तव्यपथ पर बढ़ती हुई ना केवल प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखेगी, बल्कि देश में सर्वश्रेष्ठ काम करके दिखाएगी। इसी साल चंबल में विनाशकारी बाढ़ आई थी। हमारे पुलिस के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने में सफलता पाई है। मध्यप्रदेश शांति का टापू कहा जाता है। जीवित समाज में कुछ घटनाएं होती हैं, लेकिन उन पर भी त्वरित कार्यवाही होती है उसके लिए मैं मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई देता हूं। हमने कई तरह की योजनाएं प्रारंभ की हैं। डायल-100 ऐसी ही सेवा है। मुस्कान जैसे अभियान से बड़ी संख्या में बेटियों की घर वापसी हुई है। एक नहीं अनेक अभियान हमने चलाए हैं। इसी का परिणाम है अपराध नियंत्रण में हैं। सायबर क्राइम एक चुनौती है हमारे लिए। क्राइम के खिलाफ हमें और भी कार्य करने की जरूरत है। गंभीर मामलों में गंभीरता लाने की जरूरत है। अधिक प्रयास करेंगे तो कोई अपराधी बच नहीं पाएगा। हमारे काम करने के रास्ते में आने वाली बाधाओं का हम निरंतर समाधान करते रहेंगे।'

Koo App
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस अधिकारियों को #मध्यप्रदेश_पुलिस_स्थापना_दिवस पर आयोजित समारोह में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक,विशिष्ट और सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं जीवन रक्षा पुलिस पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया। - CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 17 Dec 2021

आपको बता दें कि संबोधन से पहले मुख्यमंत्री व गृह मंत्री अरेरा पहाड़ी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहीं पर मुख्यमंत्री नेे पुलिस गीत की सीडी का लोकार्पण किया। यहाँ पदक अलंकरण समारोह हुआ और इसमें विभिन्न उपलब्धि के लिए पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को पदक प्रदान किए गए।

जल्द कर्मचारियों के HRA में हो सकती है कटौती, घर से कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा फायदा!

2 जनवरी को रैली के साथ यूपी चुनाव प्रचार शुरू करेंगे केजरीवाल

बैंक हड़ताल का दूसरा दिन, पहले दिन रुके 19 हजार करोड़ के काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -