MP: Amazon के खिलाफ FIR, ऑनलाइन बेचा गांजा!
MP: Amazon के खिलाफ FIR, ऑनलाइन बेचा गांजा!
Share:

भिंड: ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon इन दिनों सबसे अधिक सुर्ख़ियों में है लेकिन हाल ही में इसे लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल इस मशहूर वेबसाइट के खिलाफ मध्य प्रदेश के भिंड में केस दर्ज किया गया है। आप सभी को बता दें कि भिंड पुलिस ने कुछ दिन पहले ही Amazon के जरिए गांजा (Marijuana) बेचे जाने का खुलासा किया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने Amazon के डायरेक्टर्स के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इस पूरे मामले को लेकर भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, 13 नवंबर को गोहद चौराहा पुलिस ने Amazon के ज़रिए गांजे की होम डिलीवरी किए जाने का खुलासा करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमे से एक खरीददार था। केवल यही नहीं बल्कि पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 21 किलो 734 ग्राम गांजा भी जब्त किया था। उसके बाद पुलिस इसकी जांच कर रही थी। इसी के साथ पुलिस ने यह भी बताया कि तफ्तीश के दौरान सामने आया कि आरोपी सूरज और मुकुल जायसवाल ने BABU TEX कंपनी बनाकर उसे Amazon पर सेलर के रूप में रजिस्टर करवाया।

उसके बाद दोनों आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम से ऑनलाइन गांजा मंगवाकर ग्राहकों को डिलीवर कर देते थे। इसी को आधार मानते हुए पुलिस ने Amazon कंपनी से जवाब मांगा था लेकिन कंपनी के जवाब और जांच में पुलिस को मिले तथ्यों में अंतर था। यह सब देखते हुए पुलिस ने Amazon कंपनी के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 38 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टेलीविज़न डे

आज है सीवी रमन की 51वीं पुण्यतिथि, जानिए उनके बारें में।।।।

Gst hike: सरकार का बड़ा झटका! जनवरी 2022 से महंगे हो जाएंगे ये सामान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -