लव जिहाद कानून: महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले मामले में गिरफ्तार हुआ युवक
लव जिहाद कानून: महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले मामले में गिरफ्तार हुआ युवक
Share:

भोपाल: शहर में एक महिला ने लव जिहाद मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसकी शिकायत पर MP Police ने नए कानून (मध्य प्रदेश धर्मिक स्वतंत्रता अधिनियम यानी लव जिहाद कानून) के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की और अब उसका धर्म बदलवाने की कोशिश कर रहा है। इस मामले के बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा आरोपी और महिला प्रेम प्रसंग में थें। दोनों एक दूसरे को बहुत सालों से जानते थें। इस दौरान आरोपी ने महिला से अपनी असली पहचान छिपाई थी।

आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण किया। उसके बाद जैसे ही आरोपी की पहचान उजागर हुई तो युवती ने उससे दूरी बना ली। अब युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि, 'आरोपी धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दवाब बना रहा था।' इस मामले में आरोपी द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों से डरी युवती ने भोपाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। खबरों के अनुसार पुलिस ने लड़के पर मध्य प्रदेश धर्मिक स्वातंत्रता संहिता 2020 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया।

इसी के साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं के तहत भी मामला दायर किया जा चुका है। इस मामले के बारे में भोपाल के SSP जोन 2, राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि, 'आरोपी ने पीड़िता से अपनी पहचान छिपाई थी और बाद में, पीड़िता को उसका असली नाम पता चल गया। फिर आरोपी ने पीड़िता के साथ मार-पीट की, उसे परेशान किया।'

किचन के तवे में छुपे है धनवान बनने के राज, इस तरह चमकाएं अपनी किस्मत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की सिक्किम में फिल्म सिटी के प्रस्ताव पर चर्चा

मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत को किया तलब

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -