MP: पति हो तो ऐसा! पत्नी को गिफ्ट में दिया ताजमहल जैसा घर
MP: पति हो तो ऐसा! पत्नी को गिफ्ट में दिया ताजमहल जैसा घर
Share:

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्यार करने वाले एक ऐसे जोड़े के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यहाँ एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल की तरह दिखने वाला घर बनवाकर तोहफे में दिया है। जी हाँ, और असली ताजमहल के जैसे दिखने वाले इस घर में 4 बेडरूम है। आपको बता दें कि इस घर में 4 बेडरूम, एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम बनवाया गया है और कहा जा रहा है इस घर को बनाने में 3 साल लगे।

इस ताजमहल जैसे घर में असली ताजमहल की ही तरह मीनारें भी हैं। आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि घर की फ्लोरिंग राजस्थान के मकराना और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों से तैयार करवाया गया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि घर के अंदर और बाहर, इस तरह से लाइटिंग की गई है कि रात के अंधेरे में भी यह घर एकदम असली ताजमहल की तरह ही चमकता दिखाई देता है। वैसे जिस युवक के बारे में हम बात कर रहे हैं वह बुरहानपुर के रहने वाले आनंद चौकसे हैं। उनका कहना है उनके दिल में हमेशा इस बात की कसक रहती थी कि दुनिया भर में प्यार की निशानी के तौर पर मशहूर ताजमहल उनके शहर बुरहानपुर में क्यों नहीं है।

इसी के चलते उन्होंने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा घर बनवा डाला। वहीं ताजमहल जैसा घर बनाने वाले इंजीनियर ने बताया कि 'ताजमहल जैसे घर के निर्माण में कई अड़चनें आईं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके लिए उन्हें असली ताजमहल का बारीकी से अध्ययन करना पड़ा।' आपको बता दें कि ताजमहल जैसे घर में डोम 29 फीट ऊंचा रखा गया है। इसमें एक बड़ा हॉल, 2 बेडरूम नीचे, 2 बेडरूम ऊपर हैं। एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम भी इसमें बनाया गया है। इस घर के अंदर की गई नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के कलाकारों की मदद ली गई है। आप सभी को बता दें कि इस घर को इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउट स्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ एमपी का अवॉर्ड मिल चुका है।

VIDEO: बंदर को बचाने की कोशिश में खौफनाक कार हादसा

3 कोबरा सांपों की दुर्लभ तस्वीर हुई VIRAL

स्तन, कमर और पैरों का आकार डालकर लड़के ने दिया एड, ढूंढ रहा दुल्हन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -