इंदौर: प्रेम जाल में फंसाकर बना लिया लड़की का वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखो रुपए
इंदौर: प्रेम जाल में फंसाकर बना लिया लड़की का वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखो रुपए
Share:

इंदौर: इंदौर में आजकल अपराध के मामले बढ़ने लगे हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बामनिया गांव का है। यहाँ रहने वाला नाबालिग लड़का गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने लगा। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब लड़की अपने घर से एक लाख रुपए चुरा रही थी। इस मामले में उसे ऐसा काम करते हुए पिता ने पकड़ लिया और उसके बाद लड़की ने पिता की मदद से थाने में केस दर्ज कराया गया।

बताया जा रहा है बड़गोंदा पुलिस ने इस बारे में खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि बामनिया गांव के रहने वाले 17 साल के लड़के का गांव की रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमी ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया। इसी बीच लड़की के पिता ने 4 करोड़ रुपए में जमीन बेची। इस बारे में जैसे ही लड़के को पता चला उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह लड़की को वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर रुपए मांगने लगा।

बहुत समय तक ब्लैकमेल कर वह 16 लाख रुपए ऐंठ चुका था। कुछ ही समय में लड़की इससे परेशान हो गई और उसके बाद जब लड़के ने दोबारा एक लाख रुपए मांगे तो वह रोने लगी। वहीँ उसके बाद लड़की ने रोते हुए घर में अलमारी से एक लाख रुपए चुराने की कोशिश की लेकिन तभी उसके पिता ने उसे देख लिया। उसके बाद लड़की ने रोते हुए पिता को आपबीती बता दी। वहीँ फिर उसने पिता के साथ आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर लगाया पेगासस के इस्तेमाल का आरोप

Tokyo Olympics: अडानी ग्रुप का बड़ा कदम, बना भारतीय दल का आधिकारिक भागीदार

टीएस ईएएमसीईटी 2021 की हॉल टिकट जल्द हो सकती है वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -