मध्यप्रदेशः इस वर्ष के बजट से आम आदमी की काफी उम्मीदे
मध्यप्रदेशः इस वर्ष के बजट से आम आदमी की काफी उम्मीदे
Share:

भोपाल: एक बार फिर प्रदेश के वित मंत्री जयंत मलैया शुक्रवार को विधान सभा में बजट पेश करेगें। इसके बाद कैबिनेट इस पर अपनी मंजूरी देगी। बजट से लोगों ने आशा जताई है। कि इस बार पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है। वही रेत, लोहा में कर की दर बढ़ा दी गई है इससे साफ़ हो गया है, कि प्रदेश सरकार आम आदमी पर बजट का भार डाल रही हैैं। वही मलैया ने कहा कि आम आदमी की जरूरतो के समान पर वैट नही बढाया जायेगा। पर विलासिता की वस्तुओं पर टैक्स जरूर ही बढा़या जाऐगा।

इस बर्ष का बजट लगभग डेढ़ लाख करोड़ रू के आसपास होने की उम्मीद है। बजट में विशेष तोर पर कृषि, ग्रामीण विकास पेयजल और रोजगार पर ध्यान दिया जायेगा।

किस वस्तु पर दर कम हुई किस पर ज्यादा
मोबाइल वाशिंग, मशीन, फ्रिज, एवं अन्य लग्जरी सामानों पर दर एक प्रतिशत बढ़ी।
स्कूल बैग, महिला बैग, शू पॅालिस आदि आयटमों पर आठ प्रतिशत की दर कम की गई। 
हालाँकि इस वर्ष के बजट में लगभग 1800 करोड़ रू के बदले 6 हजार करोड़ रू का प्रस्ताव केवल पर्यावरण विभाग ने ही रखा है। यह इसलिए रखा गया है ताकि पानी सप्लाई, सीवेज, रोड आदि से परेशानी झेल रहे शहरों का विकास किया जा सके। परेशानी झेल रहे मुख्य शहर इंदौर, ग्वालियर, सागर जबलपुर, भोपाल आदि माने जा रहें। इसके अलावा भी प्रदेश के कई और छोटे-छोटे शहर है जो इस तरह की परेशानी झेल रहे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -