MP सरकार देगी रेल हादसे में मृत यात्रियों के परिजन को 2 लाख का मुआवजा
MP सरकार देगी रेल हादसे में मृत यात्रियों के परिजन को 2 लाख का मुआवजा
Share:

हरदा ​: मध्यप्रदेश के हरदा के समीप हुए रेल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम शिवराज ने पीडि़तों की जानकारी ली इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों के हेल्पलाईन नंबर जारी कर दिए गए हैं। यही नहीं मृतकों के परिजन को सरकार की ओर से 2 लाख रूपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हादसे को लेकर राहत कार्य किया गया है।

हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें गजानंद निवासी बुरहानपुर का नाम सामने आया है। अन्य घायलों को सामान्य उपचार दिया गया और अब वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इन घायलों की संख्या 50 बताई गई है। सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है। हादसे के चलते ट्रेक प्रभावित हो गया जिसके चलते 4 रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया तो 72 ट्रेनें प्रभावित हो गईं।

सूचना मिलते ही क्षेत्र के कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। दूसरी ओर रेलवे के जीएम भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी रवाना हुए। अपनी ओर से रेलवे द्वारा भी आपात स्थिति में आर्थिक सहायता की गई है। घटना के कारण लगभग 34 रेल मार्गों को बदल दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -