मामा ने थमाया नकली मंगलसूत्र
मामा ने थमाया नकली मंगलसूत्र
Share:

मंडला : आदिवासी बहुल क्षेत्र मंडला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक वैवाहिक समारोह में प्रशासन द्वारा 1000 दुल्हनों की भावनाओं से खेलने का मसला सामने आया है। दरअसल प्रशासन द्वारा सामूहिक वैवाहिक समारोह में दुल्हनों को मंगलसूत्र बांटे गए मगर पहले ये मंगल सूत्र अच्छे नज़र आ रहे थे लेकिन बाद में जब मंगलसूत्रों को ध्यान से देखा गया तो ये नकली निकले।

दरअसल रियासतकाल में गोंड राजाओं की राजधानी रामनगर में 10 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी लोकनृत्य, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करने हेतु दो दिवसीय आदि उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत लगभग 1000 जोड़ों का विवाह आयोजित करवाया गया। आयोजन में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रामनगर पहुचे थे। 

दरअसल जो मंगलसूत्र कन्यादान योजना के तहत दिए गए थे उनकी पाॅलिश निकलने के बाद वे साफतौर पर नकली नज़र आ रहे थे। कुछ विवाहित जोड़े सुनार के यहां पहुंचे तो मंगलसूत्र के नकली होने की पुष्टि हुई। जिला पंचायत में पदस्थ प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय अमित सिंह ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल के कारण आभूष्ज्ञण खरीदे नहीं गए थे। विवाह की औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए आर्टिफिशियल मंगलसूत्र बांटे गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -