आधी रात को नेताजी पहुंचे मंदिर, किया माहौल खराब
आधी रात को नेताजी पहुंचे मंदिर, किया माहौल खराब
Share:

मुंबई : नेता हो या अभिनेता ये स्वंय को चर्चा में रखने का हुनर बखूबी जानते है। मध्यप्रदेश से बीजेपी के सांसद गणेश सिंह ने आधी रात को मंदिर के बाहर का माहौल बिगाड़ दिया। उनका कहना था कि मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर का पट उनके लिए आधी रात को खोला जाए। बीजेपी के कार्यकारी समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह अपने समर्थकों के साथ आधी रात को मंदिर पहुंचे।

रात के करीब 12.15 बजे सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सिंह ने मंदिर के पट खोलने की बात की। आम दिनों में भक्तों के लिए मंदिर के पट सुबह 4 बजे खोल दिए जाते है। लेकिन नववर्ष के कारण इसे 1.30 बजे खोला जाना था। लेकिन सत्ता के नशे में चूर सांसद एक घंटे तक इंतजार नही कर सकते। जब उनसे कहा गया कि वो थोड़ी देर रुके तो वो बीजेपी में अपनी हैसियत बताते हुए धमकियां देने लगे।

असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कोपकर ने बताया कि मंदिर के गार्ड ने उन्हें एक घंटे इंतजार करने को कहा, लेकिन वो किसी की बात सुनने को तैयार नही थे। 10 मिनट तक वो गार्ड से बहस करते रहे। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि किसी भी हाल में मंदिर अभी नही खुलेगा तो वो वापस लौट गए।

यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी में कैद है। नेता जी दोबारा 1.30 बजे आए और शांति से दर्शन करके चले गए। इस मामले को में कोई आधिकारिक एंट्री नही की गई। इस पूरे मामले पर मंत्रीजी का कहना है कि उनकी किसी से भी कोई बहस नही हुई और उन्होने शांति से दर्शन किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -