MP: अपने बयान से पलटे शिक्षा मंत्री, अब कहा- 'नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ रही है'
MP: अपने बयान से पलटे शिक्षा मंत्री, अब कहा- 'नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ रही है'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री आए दिन किसी ना किसी विषय पर बयान देते हैं। वहीँ कई बार वह अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों का भी हिस्सा बन जाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने ही एक बयान पर यू-टर्न ले लिया है। जी दरअसल बीते दिनों ही उन्होंने अपने एक बयान में बढ़ती महंगाई के लिए जवाहर लाल नेहरू की नीतियों को जिम्मेदार बताया है। बीते शनिवार को महंगाईको लेकर दिए गए अपने एक बयान में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था, 'जवाहरलाल नेहरू के भाषण की वजह से महंगाई बढ़ रही है।'

अब आज अपना बयान बदलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, 'नीतियों की वजह से देश में महंगाई बढ़ रही है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'जब उन्होंने कहा कि नेहरू की नीतियों की वजह से अर्थवयवस्था बिगड़ गई तो कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होने लगा।' इसके अलावा विश्वास सारंग ने यह भी कहा कि, ''उन्होंने कांग्रेस की दुखती रग पर हाथ रख दिया है।'' आप सभी को बता दें कि बीते शनिवार को उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, '15 अगस्त 1947 को नेहरू ने लालकिले से जो भाषण दिया था उसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी।'' उनके इस बयान के बाद कांग्रेस BJP पर हलमावर हो गई और लगातार मंत्रियों, विधायकों के बयान सामने आने लगे।

अब इस बीच विश्वास सारंग का कहना है कि, ''कांग्रेस कहती है कि नेहरूजी ने देश का निर्माण किया तो यह जवाब भी दे कि आजादी के बाद नेहरू जी ने गांधी जी की अर्थव्यवस्था के मॉडल को अनदेखा क्यों किया।'' इसी के साथ शिक्षा मंत्री ने कहा, 'गांधी जी के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति गांव, खेत, किसानों से जुड़ी थी। गांधीजी के मॉडल के हिसाब से गांव की अर्थव्यवस्था गांव में ही बढ़नी चाहिए थी, फिर नेहरू ने उसे अनदेखा क्यों किया।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'विदेश में पढ़ने की वजह से नेहरू पश्चिमी संस्कृति से बहुत ज्यादा प्रभावित थे। इसीलिए उन्होंने हिंदुस्तान भारतीयता को तिलांजलि दे दी। यही वजह है कि जो कृषि आधारित अर्थव्यवस्था आगे बढ़नी चाहिए थी उसकी गति कम हो गई।'

फिलिस्तीनी इलाकों में इजरायली बस्ती को समाप्त करना है महत्वपूर्ण विषय

'गुम है किसी के प्यार में': हनीमून पर जाएंगे सई और विराट, होगी इस मशहूर अदाकारा की एंट्री

मानसून सत्र: नहीं मान रहा विपक्ष, अब संसद के बाहर सामानांतर सत्र चलाने की तैयारी में जुटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -