मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का निधन, थे कोरोना संक्रमित
मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का निधन, थे कोरोना संक्रमित
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते रविवार को उनका एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि वह 63 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इस बारे में मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजीव सिंह ने बताया, ''निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से पार्टी विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का रविवार शाम को भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।''

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि बृजेन्द्र सिंह राठौर कोरोना वायरस संक्रमित थे और उनका पहले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित एक अस्पताल में इलाज चला लेकिन, जब हालत गंभीर हो गई तो उन्हें वहां से करीब एक सप्ताह पहले एयर लिफ्ट कर भोपाल के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि बृजेन्द्र सिंह राठौर की रविवार सुबह तबीयत और खराब हो गई व शाम को उनका निधन हो गया। वह पांच बार विधायक रहे। आप सभी को बता दें कि बृजेन्द्र सिंह राठौर मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, ''बृजेंद्र सिंह राठौर सच्चे जन-सेवक एवं नेक इंसान थे। वे स्वस्थ एवं स्वच्छ राजनीति के पक्षधर थे। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिवारजनों को इस असह्य दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।'' वहीँ उनके अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ''पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है। वे मेरे बेहद प्रिय थे, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।''

PM मोदी ने दी ममता बनर्जी को जीत की बधाई, कहा- 'बीजेपी जनता की सेवा करती रहेगी'

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

बंगाल नंदीग्राम सीट अपडेट- भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -