कमलनाथ से अब तक नाराज हैं शिवराज, कहा- 'आपकी मां और बहन...'
कमलनाथ से अब तक नाराज हैं शिवराज, कहा- 'आपकी मां और बहन...'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों कमलनाथ के विवादित बयान से नाराज हैं और वह दिन पर दिन उनके बयान पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। जी दरअसल बीते दिन भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ एक जनसभा में कमलनाथ ने बहुत ही विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने इमरती देवी को आइटम कह दिया था और इसी पर अब तक विवाद जारी है।

वैसे कमलनाथ ने अपने बयान के लिए स्पष्टीकरण भी दे दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें माफ़ नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में शिवराज सिंह ने ताजा हमला करते हुए एक चुनावी रैली में कहा कि 'कमलनाथ को क्या हो गया है। उन्होंने इमरती देवी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह उसको दोहरा भी नहीं सकतें हैं और भारतीय जनता पार्टी के सवाल उठाने पर उन्होंने खुद को बेशर्मी से सही साबित करने के लिए स्पष्टीकरण दिया।'

इसके अलावा शिवराज ने यह भी कहा कि, 'अगर आपकी मां और बहन के साथ कोई अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करे तो क्या आप सहन कर पाएंगे।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इससे पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और उस पत्र में उन्होंने लिखा था कि, 'भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ उन्होंने कुछ भी अपमानजनक नहीं बोला है। इस शब्द का इस्तेमाल कई अलग-अलग संदर्भों में किया जा सकता है।'

IPL 2020: 7 शिकस्त के बाद 'जागे' धोनी, बताया आगे क्या होगी रणनीति

रोहनप्रीत के परिवारवालों से मिली नेहा कक्क्ड़,रोका का वीडियो किया शेयर

150 घंटे में इस लड़की ने चावल के दानों पर लिख डाली श्रीमद्भगवद्गीता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -