CM शिवराज ने दी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई
CM शिवराज ने दी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई
Share:

भोपाल: आज यानी 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व है। आप सभी को बता दें कि गुरु पूर्णिमा का दिन पारंपरिक रूप से वह समय होता है जब गुरु को साधकों द्वारा धन्यवाद और आशीर्वाद दिया जाता है। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है और समस्त प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है- ''गुरु के दिखाये मार्ग से ही जीवन में सच्चे प्रकाश से साक्षात्कार होता है। त्रिलोक की समस्त शक्तियों से भी बढ़कर ज्ञान दान किया है। "गुरु समान दाता नहीं, याचक सीस समान।तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दीन्हों दान।"

वहीं उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- "गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः" गुरु पूर्णिमा पर गुरुदेवों को सादर वंदन और नमन किया! आप सभी को गुरुपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ट्वीट कर अपने ज्ञान और विवेक से हमारे भीतर उत्तम गुणों का संचार करने वाले समस्त गुरुजनों को “गुरु पूर्णिमा” के पावन अवसर पर कोटि - कोटि नमन किया।''

गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, और वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इस वजह से उन्हें प्रथम गुरू माना जाता है। वहीं उनकी जन्म की तिथि को व्यास पूर्णिमा और गुरू पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है और इस बार गुरू पूर्णिमा 24 जुलाई को है। इस बार पूर्णिमा तिथि 23 जुलाई को सुबह 10:43 ​बजे से शुरू हुई और आज 24 जुलाई 2021 की सुबह 08:06 बजे तक रही।

बिडेन कैरोलिन कैनेडी को ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी राजदूत के रूप में किया जानें वाला है नॉमिनेटेड

न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

'हनुमान चालीसा' का पाठ करती रही मरीज, AIIMS के डॉक्टर्स करते रहे ब्रेन सर्जरी, ऑपरेशन 'सफल'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -