कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रवासी मजदूर भी जिम्मेदार, ICMR की रिपोर्ट में दावा
कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रवासी मजदूर भी जिम्मेदार, ICMR की रिपोर्ट में दावा
Share:

भोपाल: आज होलकर वंश के प्रवर्तक वीर मल्हारराव होलकर की पुण्यतिथि है। आप सभी को बता दें कि आज के दिन (20 मई ) को महायोद्धा मल्हारराव होलकर का निधन हो गया था। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मल्हारराव होलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से मल्हारराव होलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है- ''शौर्य, साहस और वीरता के प्रतीक, होलकर वंश के संस्थापक, महान योद्धा मल्हारराव होलकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अपनी तलवार के दम पर अटक का किला जीतकर इतिहास रचने वाले महान योद्धा की गौरवगाथा को ‘अटकेपार झेंडा रोवला’ के सम्मान के रूप में याद किया जायेगा।''

इसी के साथ उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है, ''मालवा के पहले मराठा सूबेदार एवं होल्कर वंश के पहले राजकुमार मल्हार राव होलकर की पुण्यतिथि पर भावभीना प्रणाम, उनका शौर्य और संघर्ष नई पीढ़ी के लिये प्रेरणापुंज है।'' आप सभी को बता दें कि होलकर राजवंश की स्थापना करने वाले मराठा शासक मल्हार राव होलकर का शासन मालावा से लेकर पंजाब तक चलता था वही महायोद्धा मल्हारराव होलकर का निधन 20 मई सन 1766 में हुआ था।

जी दरअसल मल्हारराव होलकर मराठा साम्राज्य के परम पराक्रमी और युद्ध कौशल में निपुण महाराजा थे। वह मालवा के प्रथम मराठा सूबेदार थे और वह होलकर राजवंश के भी प्रथम राजकुमार थे। वही थे जिन्होंने इंदौर पर शासन किया और समर्पित हिन्दुओं के मराठा साम्राज्य को उत्तर की तरफ प्रसारित करने वाले अधिकारियों में भी उन्ही का नाम मुख्य रूप से अग्रणी है।

आज इंदौर आएँगे CM शिवराज सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारियों से ट्वीट कर कही यह बात

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन विधानसभा की बैठक में हुए शामिल

दिशा सालियान केस: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- देश बोस, मुखर्जी और शास्त्री के कातिलों को भी नहीं ढूंढ पाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -