CM शिवराज ने दी अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम के स्थापना दिवस की बधाई
CM शिवराज ने दी अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम के स्थापना दिवस की बधाई
Share:

भोपाल: आज ही के दिन यानी 20 फरवरी को हर साल अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। जी दरअसल आज ही वो दिन था जब अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम राज्य की स्थापना हुई थी। वैसे इन राज्यों को परंपराओं की पावन भूमि कहा जाता है। आज अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

उन्होंने एक ट्वीट किया है और लिखा है- "अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम की स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं। विविध रंगों वाले अतुलनीय भारत को एक सूत्र में पिरोने में राज्य के लोगों व संस्कृति की अहम भूमिका है" वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं परंपराओं की पुण्य भूमि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की स्‍थापना की स्थापना 20 फरवरी वर्ष 1987 में हुआ थी। जी दरअसल यह दोनों राज्‍य असम से अलग होकर बने और ये पहले केंद्र शासित प्रदेश भी थे। आप तो जानते ही होंगे अरुणाचल प्रदेश देश का सबसे खुबसूरत राज्य माना जाता है। यह राज्य पहाड़ों के बीच घिरा हुआ है। वैसे अरूणाचल प्रदेश की संस्कृति भी बड़ी विशेष है।

यहाँ के लोग स्वभाव से बड़े निराले होते हैं एवं देशभक्ति में भी आगे रहते हैं। यहां पर काफी ज्यादा खूबसूरत और चर्चित 'सेला झील' है। इस झील के अलावा 'तवांग, दिरांग, बोमडिला, टीपी, ईटानगर, मालिनीथान, लीकाबाली, पासीघाट, भीष्मकनगर, परशुराम कुंड और खोंसा' जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल भी हैं। अब बात करें मिजोरम राज्य के बारे में तो यहां आकर्षक और शानदार पर्यटक स्‍थल 'रेइक आइजोल, वैंटावंग फॉल्स, सेरछिप, लुंगलेई शहर, चंपई, ममित जिला, साईहा, कोलासिब, ह्मुइफंग त्लांग' हैं।

सुशांत सिंह पर बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

'पेपर बोतल' में नज़र आ सकती है 'कोका कोला' की कोल्ड्रिंक, पर्यावरण संरक्षण है उद्देश्य

शादी से पहले बड़े परदे पर दिखेगा सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी का धमाल, सामने आई 'शेरशाह’ की रिलीज डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -