एक बार फिर बढ़ा MP के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल
एक बार फिर बढ़ा MP के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है, सीएम शिवराज सिंह चौहान के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाने की इजाजत दे दी है, आपको बता दें कि इक़बाल सिंह बैस को दूसरी बार एक्सटेंशन प्राप्त हुआ है अब वे 30 नवम्बर 2023 तक पद पर बने रहेंगे।

बता दे कि उनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त होने वाला था। यह विस्तार एक जून से 30 नवंबर 2023 की अवधि के लिए मान्य रहेगा। मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि चुनावों की दिनांकों का ऐलान हो चुका होगा एवं  30 नवंबर 2023 को प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होगी। तब तक इकबाल सिंह बैंस ही राज्य के प्रशासनिक मुखिया बने रहेंगे। 

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 17 मई को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को खबर दी कि प्रदेश सरकार ने 6 मई को खत लिखकर 1985 बैच के IAS अधिकारी एवं मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसे मान्य कर लिया गया है। स्पष्ट है कि अब 30 नवंबर 2023 तक इकबाल सिंह बैंस मुख्य सचिव बने रहेंगे। यह एक्सटेंशन एआईएस (सीएस-आरएम) रूल्स 1960 के तहत एआईएस (डीसीआरबी) रूल्स 1958 के नियम 16(1) को शिथिल करते हुए दिया गया है। बता दे कि इकबाल सिंह बैंस का रिटायरमेंट 30 नवंबर 2022 को हुआ था। तब तक प्रदेश सरकार ने किसी और अफसर को मुख्य सचिव के तौर पर नहीं चुना था। जिस दिन बैंस रिटायर हो रहे थे, उसी दिन 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं इकबाल सिंह बैंस के एक्स्टेंशन को लेकर प्रयास किए थे।  

केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में हुआ एक और बदलाव, किरेन रिजिजू के बाद एसपी बघेल की हुई कानून मंत्रालय से छुट्टी

शिवलिंग है या फव्वारा! आखिर सच्चाई क्यों नहीं जानना चाहता मुस्लिम पक्ष ? कार्बन डेटिंग रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

सिद्धारमैया को सीएम बनाने से खुश नहीं हैं शिवकुमार के भाई, कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर कही ये बात !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -