MP उपचुनाव: रूझानों को देख बोले कमल नाथ- 'जैसे नतीजे आएंगे हमें मंजूर'
MP उपचुनाव: रूझानों को देख बोले कमल नाथ- 'जैसे नतीजे आएंगे हमें मंजूर'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती हो रही है और आज नतीजे आने वाले हैं। अभी जो शुरुआती रूझान सामने आ रहे हैं उनमे भाजपा 21 सीटों पर नजर आ रही है तो कांग्रेस 6 सीटों पर दिखाई दे रही है। इन दोनों के अलावा एक पर बसपा आगे है। अब अगर सीएम शिवराज को अपनी सरकार बनाए रखना है तो उन्हें 9 सीटों पर जीत दायर करनी पड़ेगी। वैसे मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव कभी नहीं हुए हैं।

आप जानते ही होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा में अपना नाम दर्ज करवा लिया था, और इसके कारण कमल नाथ सरकार गिर गई थी। कमलनाथ सरकार के गिरने से ही उपचुनाव की नौबत आ गए। अब हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के रुझानों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि, 'प्रजातंत्र में मतदाताओं का जो भी निर्णय होता है वो स्वीकार करते हैं। उपचुनाव के जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे।'

वहीं अब रुझानों को देखकर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भोपाल पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मना रहे हैं। इस समय कई जगहों पर जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ताजा रुझानों को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने भोपाल कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई तक खिला दी है और जल्द ही शिवराज सिंह चौहान बीजेपी कार्यालय पहुंचने वाले हैं।

अली-जैस्मीन के रिलेशन को लेकर बोले राहुल- ये है दो हंसो का जोड़ा, सुनकर झलके निक्की के आंसू

बिहार चुनाव: रुझानों में NDA को आगे देख बोलीं पुष्पम प्रिया- 'हर बूथ से EVM के वोट NDA को ट्रांसफर हो रहे'

बिहार चुनाव: भाजपा का खाता खुला, मोहन झा ने राजद के अब्दुल सिद्दीकी को हराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -