MP बोर्ड का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं बोर्ड के इन 3 विषयों में छात्रों को मिलेंगे बोनस नंबर
MP बोर्ड का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं बोर्ड के इन 3 विषयों में छात्रों को मिलेंगे बोनस नंबर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा ऐलान किया है। 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को कुछ विषयों के प्रश्न पत्र के मूल्यांकन में बोनस अंक दिए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के प्रश्न पत्र में कुछ सवालों में गड़बड़ी की वजह से ये निर्णय लिया गया है।

10वीं-12वीं की परीक्षा के कुछ विषयों को लेकर मध्य प्रदेश बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। महदी प्रदेश बोर्ड अब 12वीं के फिजिक्स विषय में 5 बोनस अंक देगा। साथ ही 12वीं के हिंदी विषय में 1अंक एवं 10वीं के हिंदी विषय में दो बोनस अंक दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड के अकादमिक विशेषज्ञों की बैठक में बोनस अंक देने का निर्णय लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में तीन विषयों में विद्यार्थियों को बोनस में 8 नंबर मिलेंगे। यह फैसला यहां भोपाल में हुई बोर्ड के अकादमिक विशेषज्ञों की बैठक में लिया गया। इसमें 12वीं कक्षा के भौतिकी विषय में पांच अंक एवं हिंदी विषय में एक अंक दिए जाएंगे। 10वीं के हिंदी विषय में दो अंक बोनस दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से आरम्भ हुई हैं। दरअसल इसमें 12वीं भौतिकी, हिंदी और 10 वीं हिंदी में कुछ सवाल गलत पूछे गए थे तथा कुछ पाठ्यक्रम से बाहर थे। मंडल ने विशेषज्ञों से प्रश्नपत्रों का अवलोकन  कराया। तत्पश्चात, बोनस अंक देने का फैसला लिया गया। 12वीं में भौतिकी में पांच अंक बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। भौतिकी के परीक्षा प्रश्न पत्र के एक प्रश्न में चार विकल्प में से एक उत्तर सही होना था। मगर उसकी जगह दो सही उत्तर दे दिए गए। इसलिए इस प्रश्न में भी बोनस दिया जाएगा।

IPL 2023 से पहले धवन का 'सिंघम अवतार' हुआ वायरल, क्या रोहित शेट्टी की फिल्म में आएँगे नज़र ?

राज्यपाल से मिले कांग्रेस के नेता, तेज हुई राजनीतिक हलचल

'भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच होने दें..', पीएम मोदी से अफरीदी ने की गुजारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -