मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस ने शुरू किया मौन धरना
मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस ने शुरू किया मौन धरना
Share:

भोपाल: तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ और दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अब कांग्रेस उतर आई है। जी दरअसल आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित अन्य विधायक धरने में शामिल हो चुके हैं। जी दरअसल यहाँ कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विधायकों के अलावा किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है। यहाँ पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए हैं और विधानसभा जाने वाले रास्ते पर सभी को रोक रखा है।

कहा जा रहा है विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी विधानसभा जाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इस बारे में बात करते हुए पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि, 'सरकार इतनी डरी हुई है कि वह किसानों की आवाज को उठाने ही नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर भोपाल की सीमाओं को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। यहां तक कि विधानसभा में विधायक अपने सहायक को लेकर तक नहीं जा सकते हैं। यदि कृषि कानून इतने ही किसान हितैषी हैं तो फिर किसान दिल्ली की सीमा पर इतनी ठंड में विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं।'

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कमल नाथ ने कहा कि, 'सरकार में आने पर हम ऐसा कानून लाएंगे की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम पर बिक ही नहीं पाएगी। कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित में कदम उठाए हैं और किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है। कार्यक्रम के बाद मध्य प्रदेश सेवादल ने किसानों के समर्थन में मार्च निकाला।'

हो गया है हिमांशी खुराना और आसिम का ब्रेकअप!, इंस्टाग्राम पोस्ट कर रही इशारा

दुनिया के शिखर पर पहुंचे शाहीर शेख, पत्नी संग शेयर की तस्वीर

नए कोरोना स्ट्रेन पर रामदास अठावले का नया नारा, बोले- 'नो कोरोना नो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -