MP: बिजली गिरने से अब तक 69 लोगों की मौत, बाढ़ ने मचाई तबाही
MP: बिजली गिरने से अब तक 69 लोगों की मौत, बाढ़ ने मचाई तबाही
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर बढ़ने लगा है। कई जिलों में बाढ़ आ गई है और इस बाढ़ से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। एक तरफ जहां संपत्ति को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ जनहानि भी हो रही है। अब तक बारिश बिजली गिरने से 69 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के तहत अब तक कई राज्यों में बिजली भी गिरी है और इससे जान-माल का नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ राज्य के राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत का कहना है कि, ''शिवपुरी श्योपुर में 22 गांव फिलहाल बाढ़ से घिरे हैं। कल 11 लोगों को एयर फोर्स ने सुरक्षित निकाला। एसडीईआरएफ की 70 टीमें तीन एनडीईआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।''

इसके अलावा एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि, 'प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से अब तक प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड रीवा में लगभग 1171 ग्राम प्रभावित हुए हैं, जबकि इस मानसून सीजन में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हुई है। इस मानसून सीजन में अब तक बिजली गिरने से 58 लोगों की जानें गई हैं, जबकि 24 लोग हताहत हुए हैं।'

इसके अलावा राजस्व मंत्री ने यह भी बताया कि, ''अब तक कुल 174 पशु हानि हुई है। जबकि इस मानसून सीजन में 32 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं आंशिक रूप से 840 मकानों को नुकसान हुआ है। सरकार क्षति का आकलन कर हर सम्भव मदद कर रही है।'' आगे उन्होंने कहा, 'अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। सरकार उनकी चिंता कर रही है। राहत शिविरों भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिये गये हैं।'' आप सभी जानते ही होंगे कि MP में बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, और निचली बस्तियों में पानी भर गया है जिससे आवागमन के रास्ते बंद हो गए है।

MP: अगस्त में होगा अन्न-उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित

क्या सच में शाहरुख खान ने मारा था हनी सिंह को थप्पड़?, शालिनी तलवार ने किया खुलासा

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर झूमा भारत, सीएम गहलोत ने भी दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -