VIDEO: गुना में जलप्रलय, बाढ़  में फंसे 145 लोगों को बचाया
VIDEO: गुना में जलप्रलय, बाढ़ में फंसे 145 लोगों को बचाया
Share:

गुना: मध्य प्रदेश के गुना ज‍िले में बारिश ने कोहराम मचा दिया है। यहाँ बारिश ने बाढ़ ला दी है और हालात बदतर हो चले हैं। यहाँ के एक गांव में नदी में बाढ़ आने के कारण रात भर अपने घरों में फंसे रहे कम से कम 145 लोगों को बचाया गया। इस मामले के बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है। बीते शनिवार को अधिकारीयों ने बताया कि पार्वती नदी के किनारे वाले इलाके बाढ़ के कारण प्रभावित हुए।

मिली जानकारी के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के गुना जिले के सुंडा गांव के लोगों को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर और नौकाएं भेजीं। यहाँ बचाए गए लोगों को राजस्थान के बारन जिले के चाबरा गांव में ले जाया गया। वहीँ दूसरी तरफ बारन के पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल का कहना है कि, 'सुंडा गांव के करीब 145 लोग शुक्रवार रात से ही नदी के बाढ़ के पानी में फंसे हुए थे।'

वहीँ गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी बीते शुक्रवार रात को चाबरा पहुंच गए और बचाव अभियान के लिए वहीं रहे। इस दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा राहत बल की मदद से बचाव अभियान चलाकर लोगों को बचा लिया गया। आपको बता दें कि यह बचाव अभियान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और करीब सात घंटे तक चला और हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से लोगों को बचा लिया गया। अब इस समय गुना के कुछ वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं जो हैरान कर देने वाले हैं।

15 अगस्त से पहले लाल किले पर हुआ बड़ा बदलाव, मुख्य द्वार पर बनाई गई लोहे की दीवार

जींस पहनने वाले राजनीति नहीं कर सकते: प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह

100 के पार पहुंचा पेट्रोल-डीजल का भाव, जानिए आज का दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -