अनुष्का और वरूण ने बॉक्स आॅफिस पर फोड़ा 'पटाखा'
अनुष्का और वरूण ने बॉक्स आॅफिस पर फोड़ा 'पटाखा'
Share:

इस शुक्रवार बॉक्स आॅफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं हैं। दोनों फिल्में जमीन से जुड़ी हुई है। फिल्म सुई-धागा जहां मेड इन ​इंडिया के कॉन्सेप्ट पर बनी हुई हैं वहीं फिल्म 'पटाखा' दो बहनों के जीवन की कहानी हैं। इन दोनों फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं दोनों फिल्म कैसी है ?

फिल्म - सुई-धागा

कलाकार - अनुष्का शर्मा और वरूण धवन 
डायरेक्टर - शरत कटारिया
जोनर - ड्रामा
रेटिंग - 3.5/5 

सेक्रेड गेम्स 1 के बाद क्या नवाज़ बढ़ा देंगे अपनी फीस

फिल्म 'सुई-धागा' में वरूण धवन (मौजी) और अनुष्का शर्मा (ममता) की एक्टिंग कमाल की है। इसमें वरूण एक आम आदमी की तरह संघर्ष करते हैं वहीं अनुष्का धर्म पत्नी का किरदार निभाती हैं जो हर मुसीबत में अपने पति का साथ देती हैं। मौजी एक टैलेंटेड व्यक्ति होता है। ऐसे में ममता और मौजी दोनों मिलकर सिलाई का काम शुरू करते हैं। जिसमें वह आखिरी में सफल होते हैं लेकिन  इस बीच उन्हें आम इंसान की तरह कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह मूवी बहुत अच्छी है। करीब 2500 स्क्रीन पर पूरे देश में यह मूवी रिलीज हुई है।रिपोर्टस के मुताबिक यह फिल्म आज के दिन 7 से 8 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती है।  

फिल्म - 'पटाखा'

कलाकार - सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और सुनील ग्रोवर 
डायरेक्टर - विशाल भारद्वाज 
जोनर - ड्रामा
रेटिंग - 2/5 

कपूर खानदान के इस स्मार्ट बॉय पर लड़कियां हैं फ़िदा, पहली ही फिल्म दिया था न्यूड सीन

वहीं बात की जाए फिल्म 'पटाखा' की जो दो बहनों चंपा उर्फ बड़की (राधिका मदान) और गेंदा उर्फ छुटकी (सान्या मल्होत्रा)की कहानी है, जो हर वक्त लड़ती रहती हैं, एक-दूसरे से दूर होने की कोशिश करती हैं, लेकिन किस्मत उन्हें एक साथ ले आती है। वहीं फिल्म में डिपर (सुनिल ग्रोवर) दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काता है और वह उन दोनों की लड़ाई देखकर काफी खुश होता है। दोनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती हैं और एक ही घर में पहुंचती हैं क्योंकि जिसके साथ वह दोनों भागती हैं  वह सगे भाई रहते हैं। पर अंत में क्या होता है यह आपको मूवी देखने पर पता चलेगा। इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया हैं। फिल्म 'सुई-धागा' के मुकाबले यह इतना ज्यादा धमाल नहीं कर सकी। फिल्म 'पटाखा' कुछ ज्यादा ही देसी हो जाती है जो फैंस को कम पसंद आई हैं। 

बॉलीवुड अपडेट्स 

 इस डैशिंग एक्टर को खाने में पसंद है मगरमच्छ का मीट

बेस्ट फ्रेंड के साथ खूबसूरत अंदाज में नज़र आई आलिया, फोटो हुई वायरल

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के ये दमदार डायलॉग्स आपकी भी जुबां पर चढ़ जाएंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -